कंडम एवं पुराने वाहन को चलन से बाहर करने के लिये अभियान चलायें, सभी कलेक्टर सड़क सुरक्षा का जिला स्तरीय प्लान बनायें -संभागायुक्त

उज्जैन 08 जून। उज्जैन संभाग के संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने आज संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संभाग के सभी जिले के कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिये कि वे कंडम और पुराने हो चुके वाहन जिनकी अवधि खत्म हो चुकी है, उन्हें चलन से बाहर करते हुए इसके विरूद्ध एक अभियान चलायें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कलेक्टर्स एक जिला स्तरीय प्लान बनायें, जिसमें सभी वाहन चालकों, दुर्घटनाग्रसित व्यक्तियों का डाटा, सम्पर्क नम्बर आदि हो। संभागायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो अनुशंसाएं की गई हैं, उसका सभी कलेक्टर्स अध्ययन कर लें। जिला सड़क सुरक्षा के पोर्टल में हर चीज अपडेट करें। एक-एक सड़क दुर्घटना की जानकारी एवं सम्पर्क नम्बर अपडेट रहे। संभागायुक्त ने हिदायत दी कि कलेक्टर्स पुराने ढर्रे पर काम न करें। जहां बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, वहां विशेष तौर पर देखें कि दुर्घटना का स्तर कम कैसे हो सकता है या समाप्त कैसे होगा। संभागायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कुछ बिन्दु ऐसे हैं, जो एक जिले से दूसरे जिले से सम्बन्धित भी होते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें माह में दो बार नियमित रूप से की जाये और समिति में जो सुझाव प्राप्त होते हैं, उसे शासन स्तर पर अनिवार्य रूप से भिजवाया जाये।

संभागायुक्त ने कहा कि प्रदेश में भी सड़क सुरक्षा की पॉलिसी बनी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वेन या अन्य वाहनों का लायसेंस अनिवार्य रूप से चेक करें तथा ड्रायवरों का वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वाहन लायसेंस जारी करते समय या लायसेंस का नवीनीकरण करते समय फिजिकल टेस्ट अनिवार्य रूप से सम्बन्धित का किया जाये। साथ ही प्रैक्टिकल रूप से यह सुनिश्चित किया जाये कि उसे वाहन चलाना अच्छी तरह से आता हो।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से की जा रही है। जिले में 11 ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये गये थे, जिनमें से अब पांच ही शेष बचे हैं। छह ब्लेक स्पॉट समाप्त कर दिये गये हैं1 स्कूली वाहनों एवं उसके ड्रायवरों का डाटा एकत्रित किया गया है। लगातार ओवरलोड बसों की चेकिंग की जाती है। पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिये एवं लोगों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिये जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जायेंगे। वाहन चालकों का एजुकेशन भी देखा जायेगा।

​पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जब भी कोई सड़क दुर्घटना होती है तो लोग घायल होते हैं एवं लोगों का जीवन भी चला जाता है। हमारा प्रयास होना चाहिये कि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जाये। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक सड़क सुरक्षा के तहत जो भी कार्य कर रहे हैं, उसका क्या रिजल्ट रहा, यह एक या दो माह में अवश्य देखें और उसका अध्ययन करें और यदि कोई कमी रह जाती है तो उसमें सुधार करें। जागरूकता के लिये कैम्पेन चलायें। उन्होंने बताया कि अब सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने एवं उनकी मदद करने वालों को पुरस्कार भी दिया जायेगा। इसके लिये सोशल मीडिया में भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये कि घायलों की मदद करने से व्यक्ति परेशान नहीं होगा, अपितु उसे पुरस्कार प्राप्‍त होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि स्कूली वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से चेक करें तथा वाहन चालकों को विशेष रूप से महिलाओं के प्रति सदभाव का व्यवहार करने का प्रशिक्षण दें।

​मंदसौर कलेक्टर ने बताया कि अक्सर सड़कों पर बेतरतीब जो गाड़ी खड़ी रहती है, उससे दुर्घटना होती है। डिवाडर काटने वालों के विरूद्ध जिले में सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि आने वाले समय में प्रतापगढ़ ब्लेक स्पॉट बनेगा। रतलाम कलेक्टर ने बताया कि आज ही तीन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाये गये हैं1 जिले में 11 ब्लेक स्पॉट हैं, जिनमें से आने वाले समय में कम से कम 50 प्रतिशत ब्लेक स्पॉट कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेतरतीब सब्जी मार्केट को अन्यत्र स्थापित कर सड़क खाली कराई गई है। जगह-जगह संकेतक बोर्ड एवं स्ट्रीट लाईट भी लगाई गई है। भारी वाहनों का जिले में प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। नोव्हीकल झोन के लिये पांच स्थान चिन्हित किये गये हैं। नीमच कलेक्टर ने कहा कि भरभडिया में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तीन ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं। देवास कलेक्टर ने बताया कि जिले में ब्रिज निर्माण का कार्य काफी जगह पर किया जा रहा है। सिटी बस का परमिट सोच-समझ कर ही दिया जायेगा। आगर-मालवा कलेक्टर ने कहा कि एनएच का कार्य चालू है। पहले 14 ब्लेक स्पॉट थे, जिन्हें ठीक कर दिया गया है। ठेले-गुमटियों को अन्यत्र स्थानान्तरित करके मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार महीनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं का सर्वे किया गया है, जिसमें पाया गया कि इसमें वाहन चालक कम पढ़े-लिखे थे और ट्रेंड भी नहीं थे, इसलिये वाहन दुर्घटनाएं हुई।

​वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे, आरटीओ अधिकारी श्री संतोष मालवीय एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |