72 Hoorain: RRR और KGF-2 जैसी फिल्मों को पछाड़ा, रिलीज से पहले ही ’72 हूरें’ दिखा रही जलवा

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब एक फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का अभी सिर्फ टीजर वीडियो रिलीज किया गया है और इसे इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि ओपनिंग डे पर ही यह फिल्म धमाकेदार बिजनेस कर सकती है। हम बात कर रहे हैं फिल्म ’72 हूरें’ के बारे में। TKS और TKF की तरह यह फिल्म भी विवादों में आ सकती है लेकिन इतना तय है कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करेगी।

क्या होगी फिल्म ’72 हूरें’ की कहानी?
फिल्म की कहानी आतंकवादियों की घिनौनी सोच पर से पर्दा उठाती है और साथ ही The Kerala Story की तरह यह भी बताती है कि किस तरह की सोच उन लोगों के जेहन में भरी जाती है जिसके बाद वह न सिर्फ अपनी जान देने को तैयार हो जाते हैं बल्कि तमाम बेगुनाह-मासूमों का भी खून बहाने में हिचकते नहीं हैं। फिल्म 2019 में गोवा में आयोजित हुए ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ (IFFI) के इंडियन पैनरोमा सेक्शन में दिखाई गई थी।

दंगल से लेकर RRR तक, ’72 हूरें’ ने सबको पछाड़ा
तब इस फिल्म को खासतौर पर सम्मानित किया गया था और 7 जुलाई को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने IMDb पर कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। दंगल (IMDb 8.3), KGF-2 (IMDb 8.3), RRR (IMDb 7.8) और द केरल स्टोरी (IMDb 7.4) को पछाड़ते हुए फिल्म ’72 हूरें’ को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है। लेकिन एक फिल्म ऐसी है जिसे अभी ’72 हूरें’ बीट नहीं कर सकी है।

अभी भी इस फिल्म से पीछे है ’72’ हूरें की रेटिंग
हम बात कर रहे हैं विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म The Kashmir Files के बारे में। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी धमाकेदार एंट्री की थी कि IMDb को अपने पैरामीटर्स बदलने पड़े थे। बता दें ’72 हूरें’ के टीजर वीडियो में ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब और हाकिम अली के चेहरे दिखाए हैं। फिल्म की रेटिंग अभी भले ही TKF से कम है लेकिन रिलीज के बाद जैसे-जैसे फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। इसकी रेटिंग में बदलाव होता जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |