शाजापुर जिला कराते ऐसोसिएशन ऐरिका बनी नेशनल चैम्पियन,मीडिया से एरिका ने की चर्चा, प्रतियोगिता का वीडियो देखे

शाजापुर। कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित आॅल इंडिया कराते चैम्पियन शिप में मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए शाजापुर के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व अपने शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
एमेट्योर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विश्वामित्र अवार्डी शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता दिनांक 31 मई 2023 से 02 जून 2023 तक दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें देश के 23 राज्यों के कुल 1400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में शाजापुर की ऐरिका गुप्ता ने मायनस 40 केजी एवं 12 वर्ष समूह में कुमीते प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब-अंडोमान निकोबार एवं पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों को हराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं शाजापुर के खिलाड़ी माजिद खान ने मायनस 60 केजी सीनियर कुमीते प्रतियोगिता में लगातार 7वीं बार स्वर्ण पदक हांसिल किया। ए.के.ए. एम.पी. के टेक्निकल डायरेक्टर पारितोष शर्मा, उपाध्यक्ष संजय तलोतिया, सचिव आशुतोष दधीच, उमंग सक्सेना ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर एवं 19 कांस्य पदक सहित कुल 35 पदक हांसिल कर के ओवर आल चैम्पियन शिप में फस्र्ट रनर आॅफ रही।
शाजापुर जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. शुभम गुप्ता एवं चीफ कोच माजिद खान के कुशल प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हांसिल की है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर सेनसाई आयुष सोनी, मयूर, ओम उमठ, ईश जैन, अपर्णा, राकेश महिवाल, कौस्तुभ उमठ, आशुतोष तारिया आदि ने बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |