कैंसर को मात देने वाली सोनाली के बेटे को है अस्थमा, बोली- बच्चे काे सांस ना लेता देख डर जाती हूं मैं

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे उन लोगों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीती है। इस मुश्किल वक्त में उन्हें पति और बेटे का भरपूर साथ मिला था, अब एक बार फिर उनका परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। हाल ही में सोनाली ने बताया कि उनका बेटा रणवीर भी अस्थमा से लड़ाई लड़ रहा है।

एक मां अपना दर्द तो झेल लेती है लेकिन बच्चे को दर्द में देखना उसके लिए आसान नहीं होता है। सोनाली के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। हाल ही में उन्होंने Bollywood Bubble को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बेटे रणवीर की अस्थमा से लड़ाई के बारे में बात की।  एक्ट्रेस ने कहा-” किसी भी महिला के लिए अपने बच्चे को संघर्ष करते देखना असहनीय हो जाता है। बच्चे के लिए एक बेहतर जगह बनाने से मां की समस्या का समाधान नहीं होता है”।

सोनाली कहती हैं- ” मेरा बेटा अस्थमा का रोगी है। उस समय मुझे बहुत दुख होता है जब उसे  सांस लेने में दिक्क्त आती है। हम भले ही अपने बच्चे के लिए पर्यावरण को बेहतर बनाने, प्रदूषण को कम करने की कोशिश लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर सकते ” । उन्होंने कहा- “जब आपका बच्चा सांस लेने में संघर्ष कर रहा होता है तो माता-पिता के रूप में ये देखना बेहद डरावना होता है। उस समय ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया रूक गई है”

सोनाली आगे कहती हैं- सांस बहुत महत्वपूर्ण है और यही जीवन है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता भी दमा के मरीज थे, ऐसे में उन्होंने बचपन से ही  लोगों को बीमारी से जूझते देखा था। सोनाली ने यह भी बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में प्रवेश किया तो उसके पिता ने कैसे संघर्ष किया, हालांकि अब वह 86 साल के हैं और बीमारी से जूझ रहे हैं।

याद हो कि जब सोनाली कैंसर से जूझ रही थी तब उनके बेटे ने उन्हें हिम्मत दी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि-   ” मैं रणवीर से बीमारी के बारे में कुछ भी छुपाना नहीं चाहती थीं। मेरे पति गोल्डी ने रणवीर को कैंसर के बारे में बताया। उसे अस्थमा है, मेरी बीमारी के बारे में जानकर उसने पंप लिया। इसके बाद उसने कहा ठीक है मैंने मां के साथ किताब पढ़ी है। मुझे इस बारे में पता है। रणवीर ने साहस और सकारात्मकता के साथ मेरा साथ दिया ” ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |