मक्सी . ग्राम कपालिया के शिव मंदिर में यज्ञेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हुई । ग्राम कपालिया मे सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन हुआ । यज्ञ मे सात जोड़ो ने बैठकर भाग लिया । मंगलवार को पूर्णाहुति हुई । साथ हि खजाराना के श्री सुधांशु जी महाराज के मुखाग्र बिन्दु से सात दिवसीय शिवमहापुराण का आयोजन हुआ। शिवमहापुराण मे बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने भाग लिया । मंगलवार को पूरे गाव मे शोभा यात्रा निकली । शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया व जगह जगह प्रसादी वितरण की गई । इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित जितेंद्र शर्मा, पंडित रवि जोशी, पंडित राजेश शर्मा, पंडित राहुल शर्मा,पंडित ओमप्रकाश नागर आदि ने महायज्ञ सम्पन्न करवाया । मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना की गई । व मंदिर को खूब सजाया गया । शोभा यात्रा मे हर हर महादेव का नारा गूँजता दिखाई दिया । शाम को कई महिलाओ ने सुधांशु जी महाराज से गुरुनाम लिए । प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसादी वितरण की गई जिसमे बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने भाग लिया । जानकारी अनिल सिंह खमोरा ने दी ।


