इंडस्ट्री में अदा शर्मा ने झेला भेदभाव, सेट पर होता था ये बर्ताव! एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

नई दिल्ली। अदा शर्मा अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और अदा की एक्टिंग को खूब वाहवाही मिली। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में कई बार ऐसा हुआ है कि एक्टर्स के सामने उन्हें कम तवज्जो दी गई है।

अदा शर्मा ने झेला भेदभाव

अदा शर्मा ने कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। लंबे समय से इंडस्ट्री में धमाल मचा रही 31 साल की अदा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह कई अच्छे, बुरे और बदसूरत लोगों से मिली हैं। अदा ने कहा-

“मैंने नॉर्थ से साउथ तक के लोगों के साथ काम किया है, जिसमें से कुछ अमेजिंग होते थे और कुछ नहीं। मुझे एहसास हुआ कि ये इंसान पर निर्भर करता है। अगर आपका डायरेक्टर अच्छा है तो भाषा चाहे जो भी हो, सब अच्छा होता है, लेकिन अगर आपका डायरेक्टर अच्छा नहीं है तो फिर कुछ अच्छा नहीं होता है।”

सेट पर अदा शर्मा के साथ कैसा होता था बिहेव?

अदा शर्मा ने ये भी बताया कि कैसे डायरेक्टर्स उन्हें कम तवज्जो देते थे और इंतजार कराया करते थे। एक्ट्रेस ने कहा-

“मैं सभी जगह अच्छे, बुरे और बदसूरत लोगों से मिली हूं। मुझे बहुत अजीब लगता है कि वे पहले लड़की को कॉल करते हैं और फिर कहते हैं- इंतजार करो। जब वे देखते हैं कि अच्छा वह इंतजार कर रही है तब वह एक्टर के मैनेजर को कॉल करते हैं और उन्हें सेट पर आने के लिए कहते हैं, जबकि लड़की पहले से ही वहां मौजूद है। मैंने जेंडर के बेस पर भेदभाव झेला है। मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है।”

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। भारत में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। मूवी में अदा शर्मा के साथ लीड रोल में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धी इडनानी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |