सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस की यादें हुई ताजा, सकीना के पिता को किया मिस

नई दिल्ली।सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर-2’ को सिनेमाघरों में देखने की फैंस की बैचेनी बढ़ती जा रही है। मेकर्स भी इस फिल्म के बज को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बीती रात ही सनी देओल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की थी कि उनकी आगामी फिल्म ‘गदर’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले उनकी फिल्म के ट्रेलर को रिमास्टर करके 4K तकनीक में रिलीज किया जाएगा।

सनी देओल की पुरानी फिल्म के ट्रेलर के नए अंदाज ने एक बार फिर से फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। हालांकि, इस बीच फैंस को फिल्म में सकीना के पिता की कमी बहुत ही खल रही है।

सोशल मीडिया पर ‘गदर’ के ट्रेलर को देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

जहां बड़ी-बड़ी बॉलीवुड की नई-नई फिल्मों के ट्रेलर कमाल नहीं कर पाते, तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के री-रिलीज ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ओह माय गॉड, गदर के ट्रेलर ने कुछ ही घंटों में कमाल कर दिया है।

9 जून को गदर रिलीज हो रही है, जोकि गदर 2 के लिए एक मजबूत मैदान बना रही है। उम्मीद करते हैं कि सनी देओल का मैजिक दोबारा हो”। दूसरे यूजर ने लिखा, “गदर का ट्रेलर वापस आ गया”।

अन्य यूजर ने लिखा, “क्या शानदार ट्रेलर है। ये फिल्म वापस आते ही सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।

कुछ ही घंटों में ‘गदर’ के ट्रेलर को मिले इतने व्यूज

हालांकि, इन सबके बीच लोगों को इस फिल्म के विलेन और सकीना के पिता का किरदार निभा चुके दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी काफी याद आए। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट, लेकिन आंखों में नमी आ गई।

एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट करते हुए लिखा, “मैं गदर 2 में अमरीश पुरी सर की मौजूदगी को बहुत ही मिस करूंगा। वैसे तो उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर विलेन की भूमिका निभाई थी, लेकिन हीरो की तरह हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया, उनकी तरह कोई एक्टिंग नहीं कर सकता”।

दूसरे यूजर ने लिखा, “हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे अमरीश सर, आप बहुत ही शानदार विलेन थे”। इस ट्रेलर को कुछ ही घंटों में 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी गदर 2

गदर 2 इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें सकीना और तारा के प्यार की कहानी फिर से दिखाई देगी। हालांकि, उनके बेटे का किरदार निभा चुके उत्कर्ष शर्मा फिल्म में 21 साल के दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। ‘गदर 2’ के आने से पहले 9 जून 2023 को गदर सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |