ब्यावरा पुलिस टीम को मिली सफलता,नकली नोट चलाने वाला चढ़ा ब्यावरा शहर पुलिस के हत्थे

जिला राजगढ़ में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में जिले चलाये जा रहे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातर की जा रही धरपकड़ इसी तारतम्य में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एसडीओपी श्रीमती नेहा गौर के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 22.05.2022 को थाने पर प्राप्त सूचना की तस्दीक करने मय फोर्स नाम भय्यु खां उम्र 40 साल निवासी अर्जुन नगर कालोनी, बडोद रोड आगर, जिला आगर का रहने वाला बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर बताया कि हमे सूचना मिली है कि आपके पास नकली नोट है। संदेही भय्यु की तलाशी ली गई जिसकी पेंट की बांयी जेब से 500,500 रुपए के 26 नोट मिले उक्त नोटो को देखने पर जो पृथम दृष्टया नकली लग रहे है। उक्त नोटो की वास्तविकता के संबध मे भय्यु से पूछने पर भय्यु द्वारा कुछ न बताये जाने पर उक्त नोटो की कूटरचना एंव उक्त नोटो को अपने कब्जे मे रखने पर आरोपी का कृत्य धारा 489-ए, 489-सी के तहत दण्डनीय पाया जाने से 500-500 के 26 नोट कुल ₹13,000 के नोटो को विधीवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एंव आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपी को जिला जेल राजगढ भेजा गया।

उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही को किये जाने मे थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, उनि. जगदीश गोयल, सउनि.गुलाबचंद धाकड, आर.444 श्याम रघुवंशी, आर.209 बलवीर, आर.50 रवि मोर्य का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |