उज्जैन थाना नागझिरी पुलिस ने किया अवैध रूप मादक पदार्थों की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार*।
🟢 *लगभग 01 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) सहित एक स्कूटी, मोबाइल व नगदी जप्त*।
🟢 *कुल मश्रुका लगभग ₹200770 का आरोपी से बरामद*।
🟢 *आरोपी पर पूर्व में थाना निलगंगा पर कुल 7 अपराध पंजीबद्ध है*।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ क्रय विक्रय एवम परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देशित इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भूरिया* व नगर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती वंदना चौहान* मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागझिरी *श्री विक्रम इवने* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 455 ग्राम कीमती लगभग 1,30,000 रूपए का एवम् नगदी 770 रू अन्य मश्रुका लगभग 70,000 रू का आरोपी से जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🟢 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना नागझिरी पर दिनांक 17.04.2022 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की स्कूटी से ग्राम धतरावदा करोदिया के बीच खेत जंगल स्थित पुराने ईट भट्ठे के पास किसी अन्य व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) देने के लिए आने वाला है।
🟢 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त मुखबिर सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया एवम् उचित मार्गदर्शन प्राप्त किए जाकर टीम गठित कर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया गया जहां देखा कि एक व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कूटी लिए पेड़ के नीचे किसी अन्य व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहा है जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया व तलाशी लेते आरोपी के पास लगभग 1 किलो 400 ग्राम गांजा पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया जा कर थाना नागझिरी पर अपराध क्रमांक 145/17.04.22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
🟢 *जप्त माल मश्रुका*
◼️ अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 455 ग्राम कीमती लगभग 1,30,000 रु।
◼️ एक जुपिटर स्कूटी लगभग 60,000 रू।
◼️ एक एम आई मोबाइल लगभग ₹10,000 रुपए।
◼️ नगदी ₹770 आरोपी से जप्त किया गया।
🟢 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
आरोपी पर पूर्व में है थाना नीलगंगा पर मारपीट, गाली गलौज, गृह अतिचार, आबकारी अधिनियम, अवैध हथियार अधिनियम, मादक पदार्थ तस्करी, डकैती का प्रयास, धारदार हथियार से चोट पहुंचाना, गृह भेदन जेसी धाराओं में *कुल 07 अपराध* पंजीबद्ध हैं।
🟢 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी नागझिरी श्री विक्रम इवने, उनि लिबान कुजूर , प्रआर 1038 मनोज, प्रआर 02 रविशंकर, आर 1756 गजेन्द्र दुबे, आर 1395 राजेंद्र, सैनिक 1069 लाखन की सराहनीय भूमिका रही।