▶️ थाना माधव नगर पुलिस ने शहीद पार्क पर आपस में रेस लगा रहे कार के चालकों के विरुद्ध किया अपराध दर्ज

दो आरोपीगण के विरुद्ध सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज।
▶️ दोनो चालकों के चालान को कराया जाएगा निरस्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के विरुद्ध उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया हुआ है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक को सुबह दो कार चालक आपस में रेस लगाते हुए तेज रफ्तार में घास मंडी से शहीद पार्क की तरफ आ रहे थे व एक दूसरे को साइड नहीं दे रहे थे, इसी दौरान दोनों कारें आपस में टकरा गई जिससे लाल रंग की पोलो जीटी कार क्रमांक एमपी 13 सी सी 9669 नगर निगम के शहीद पार्क की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई और एक काले रंग की फॉर्च्यूनर कार क्र एमपी 13 सी सी 0008 के जनरल स्टोर में घुसकर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
उक्त घटना पर से नगर निगम के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री मनीष पांडे की रिपोर्ट पर दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध थाना माधवनगर पर धारा 427 ,279 भारतीय दंड विधान एवं धारा 3/4 लोक संपत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया एवं वाहनो को जप्त किया जाकर चालकों के लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |