खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के आस पास के रेस्टोरेंटों की गई जांच, साफ सफाई नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी

उज्जैन । कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम द्वारा 19 अप्रैल को विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश पर एसडीएम श्रीमती कल्याणी पाण्डे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आज 20 अप्रैल को श्री महाकाल लोक के आसपास की होटल/रेस्टोरेंट की जांच की गई। टीम द्वारा श्री महाकाल लोक पार्किंग स्थल के पास स्थित मधुरम रेस्टोरेंट से घी एवं मिर्च पावडर के नमूनें, महाकाल चौराहा स्थित शिवा रेस्टोरेंट से मगज एवं बेसन के नमूनें, महाकाल चौराहा स्थित माँ दुर्गा भोजनालय से पनीर का नमूना एवं होटल नंदी रेस्टोरेंट से पनीर के नमूनें लिये जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है। जांच में टीम को मधुरम रेस्टोरेंट, शिवा रेस्टोरेंट एवं माँ दुर्गा भोजनालय के किचन में साफ सफाई उचित नहीं पाई गई एवं खाद्य सामग्रियाँ का उचित रूप से रखरखाव नहीं पाये जाने से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किये गये । अमल न किये जाने पर खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |