थाना महाकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही आई पी एल क्रिकेट मैच का सट्टा चलाते 03आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

उज्जैन-
🟤 *लाखो का आईपीएल क्रिकेट सट्टे का मिला रिकॉर्ड व अन्य सट्टा सामग्री कुल कीमती लगभग 1,26,200 रू का जप्त*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* उज्जैन के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भुरिया* एवं सीएसपी कोतवाली *श्री सचिन परते* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेन्द्र गौतम* के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध जुआ/सट्टा की धरपकड अभियान के अन्तर्गत थाना महाकाल क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा करते 03आरोपियों को पकड़ने में, व सट्टा सामग्री जप्त करने में सफलता हासिल की।

🟤 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 12.04.22 को थाना महाकाल पर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ आरोपीगण मकान में बैठकर टीवी पर चल रहे लाईव प्रसारण आईपीएल क्रिकेट चैन्नई सुपर किंग व रायल चैलेन्जर बैंगलोर के विरुद्ध चल रहे मैच पर मोबाईल फोन के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर सट्टा कर रहे है।

🟤 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए जाकर दिनांक 12/04/22 को थाना महाकाल टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर भेजा गया, जहां उक्त मकान पर दबिश देने पर 03 आरोपीगण क्रिकेट का सट्टा करते पाये गये, आरोपीगण से सट्टा करने में उपयोग किये जा रहे एक लेपटाप, 07 मोबाईल फोन, एक रंगीन टीवी, चार्जर, नगदी 5700/- रुपये जप्त किए गए । आरोपीगणों से प्राप्त डायरी में करीब 2,31,700/- लाख रुपये का सट्टे का हिसाब का उल्लेख पाया गया।आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 213/22 धारा 3/4 सार्वजनिक द्युत अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अन्य लोगो के शामिल होने की पतारसी की जा रही है।

🟤 *आरोपीगण से जप्त सामग्री*
▪️एक लेपटाप कीमती लगभग 30,000/- रू.।
▪️07 मोबाईल फोन कीमती लगभग ₹70,000/- रु.।
▪️ चार्जर, बिजलीबोर्ड,
रंगीन टीवी कीमती लगभग ₹20,000/- रु ।
▪️सेटअप बॉक्स लगभग ₹500/- रु।
▪️ नगदी 5700 रुपये।
▪️ सट्टे की पर्ची।
*आरोपियों से कुल लगभग ₹1,26,200/- का माल बरामद किया गया*।

🟤 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम, उनि राजेन्द्र जाधव सउनि संतोष राव, प्रआर 1651 मनीष यादव प्रआर 691सुनिल पाटीदार, आर649 संजय शर्मा, आर आलोक, सैनिक विशाल यादव व टीम का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |