पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण करने वाली फैक्ट्ररी का किया पर्दाफाश,अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का सरगाना गिरफ्त में,दो दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद, देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

——देवास—-
पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने आज प्रेसवार्ता लेकर अवैध हथियार निर्माण करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह ने बताया कि दिनांक 08.04.22 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करनावद फाटा पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध कट्टा/ पिस्टल बेचने लिये खड़ा है। मुखबीर की सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर थाना प्रभारी थाना हाटपीपल्या अपनी टीम को लेकर करनावदा फाटा पर बने प्रतीक्षालय पर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गये उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी सिवनी फाटा डबल चौकी, थाना बरोठा का होना बताया। जिसकी तलाशी लेते 01 देशी पिस्टल व मैग्जीन में 02 जिंदा राउण्ड भरे मिले। आरोपी द्वारा अवैध शस्त्र खरीदने के पश्चात कई ट्रक चालकों को बेचना बताया। आरोपी जितेन्द्र विश्वकर्मा राजू पिता खेम सिंह सिकलीगर से अवैध शस्त्र खरीदकर एवं अन्य लोगों को सप्लाई करता था। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा जितेन्द्र व राजु पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा के घर पर दबिश दी। जहां पर अवैध हथियार बनाने का पूरा कारखाना संचालित था, जहां से इलेक्ट्रानिक ग्लाईण्डर मशीन, लकड़ी कटर मशीन, हाथ पंखा, छिनी-हथोड़ी, आरी व 06 लौहे की छोटी-बड़ी बैरल, तलवार, लौहे का बड़ा छूरा, गुप्ती एवं लौहे का अन्य सामान जप्त की गई। राजू से पूछताछ में उसने कालापाठा जंगल में नाले के पास एक लौहे की पेटी में अवैध आग्नेय शस्त्र होना बताया। वहां से अवैध हथियार जप्त किये गये इस प्रकार कुल 24 अवैध आग्नेय शस्त्र जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना हाटपीपल्या में अपराध क्रमांक 190/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

तरीका वारदात: अवैध हथियार बनाने एवं सप्लाई करना।

जप्तशुदा सामग्री: सामग्री में रिवाल्वर दो, जिंदा राउण्ड आठ, देशी पिस्टल बारह, 315 बोर का देशी कट्टा पांच, 12 बोर के देशी कट्टे चार, 12 बोर की बड़ी बेरल वाली बंदूक एक, तलवार एक, फालिया दो, और गुप्ती एक जप्‍त की गई हैं।

सराहनीय कार्य निरीक्षक एसएस मुकाती थाना प्रभारी हाटपीपल्या, उनि नरेन्द्र सिंह पाण्डेय, उनि एसएस मीणा, उनि अरविन्द भदौरिया चौकी प्रभारी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़, एवं टीम थाना हाटपीपल्या का विशेष योगदान रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |