Air India के विमान में यात्री ने महिला क्रू मेंबर्स के साथ की बदसलूकी, मारपीट करते हुए मचाया हंगामा

नई दिल्ली:विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। आज भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल एअर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने केबिन क्रू के दो सदस्यों के साथ बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि यात्री ने केबिन क्रू के दोनों सदस्यों के साथ मारपीट भी की है। अंतत विमान को वापस लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक यात्री हिंसक हो गया। उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने के बाद फ्लाइट को सुबह 9.40 बजे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लैंड करा दिया गया। लैंडिंग के बाद क्रू ने केस दर्ज कराने के बाद यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। 8 अप्रैल को फ्लाइट संख्या 6ई 308 में सवार एक 40 वर्षीय यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। क्रू मेंबर ने इस बात की जानकारी तुरंत विमान के कैप्टन को दी। यात्री को रोकने की कोशिश की गई तो उसने हंगामा शुरू कर दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |