शादी करने वाली हैं पंगा गर्ल कंगना रनौत? शायराना तरीके से लिखा ‘बुझाने से बुझती नहीं ये आतिश’

बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी ऐक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। फ़िल्मी अदाकारा होने के बावजूद कंगना पिछले कुछ सालो से सियासी वजहों से ज्यादा चर्चाओं में रहने लगी हैं। खुद को हिन्दू सनातनी बताने वाली कंगना के साथ महाराष्ट्र के तत्कालीन उद्धव सरकार के साथ विवाद हो या फिर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामला, कंगना अपने बयानों से हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। फिलहाल कंगना इन सबसे अलग अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनके फ़िल्मी फैंस का मानना हैं की कंगना जल्द ही शादी करने वाली हैं। लेकिन सवाल उठता हैं की आखिर ऐसी खबरें आई कहाँ से?

दरअसल कंगना ने कल अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालाँकि पोस्ट में फोटो से ज्यादा चर्चा इस फोटो के साथ लिखा गया कैप्शन हैं। कंगना ने शायराना अंदाज में लिखा हैं की “इश्क वो आतिश हैं ग़ालिब लगने से लगती नहीं और बुझाने से बुझती नहीं”। बस फिर क्या था? इंटरनेट पर तेजी से यह चर्चा वायरल होने लगी की कंगना अब अकेले नहीं रहने वाली हैं यानी वह शादी कर रही हैं। कंगना के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी मजे लिए। एक यूजर ने पूछा की “कौन हैं वो जो आपके सपनो में आया था?” वही एक यूजर ने लिखा की “लगता हैं आपको प्यार हो गया हैं”। वही कुछ लोगो ने कंगना को चिढ़ाने के लिए सूरज पंचोली को भी अपनेकमेण्ट पर मेंशन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |