शाहज़द खान,,मध्य प्रदेश सरकार की महती लाडली बहना योजना को लेकर मक्सी में अभियान के रूप में काम देखने को मिल रहा है मक्सी नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर नगर परिषद के कर्मचारी अवकाश के दिन भी बैठ रहे हैं मक्सी नगर परिषद के सीएमओ अशफाक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना है जिसके दिशा निर्देश के अंतर्गत कलेक्टर किशोर कन्याल के नेतृत्व और निर्देशन में अभियान के रूप में काम किया जा रहा है और शिविर लगाकर बहनों के फॉर्म भरे जा रहे हैं इसको लेकर शिविरों में टेंट लगाकर बैठक की व्यवस्था कुर्सियों के साथ की गई है ताकि आने वाली माताओं और बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो मक्सी के वार्ड नंबर 7 पशु अस्पताल के पास भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नगर परिषद की कर्मचारी कार्य करते हुए देखे गए यहां पर भी लगातार फॉर्म भरने का काम जारी है नगर परिषद के सीएमओ ने मालवा अभी तक के माध्यम से नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं। फॉर्म भरने के काम मैं राकेश राव कपूर रनवे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रजनी गुर्जर आदि मौजूद रहे