मक्सी, माहे रमजान का इबादत और बरकत वाला महीना चल रहा है। अल्लाह ताला की बारगाह में हर कोई इबादत करके अपने गुनाहों की माफी मांग रहा है। तो अपनी हर हाजत पूरी हो देश में अमन चैन भाईचारा शांति बनी रहे सुख समृद्धि बनी रहे की दुआएं की जा रही है । इसी क्रम में छोटे बच्चे भी रमजान के पाक महीने में इबादत में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। मक्सी के मरहूम रोशन खान डीलर के पोते समद भाई किराना वाले, रुखसाना बी के साहबजादे फरहान खान ने भी छोटी सी उम्र में पहला रोजा रखा। दिन भर दुआ और कलीमें की तिलावत के साथ इबादत में दिन कैसे गुजर गया पता ही नहीं चला। शाम को दादी जिन्नत बी ने अपने पोते का रोजा इफ्तार करवाया। साथ ही मोहल्ले व आसपास के क्षेत्र के सभी ने फरहान के द्वारा रखे गए रोजे पर पुष्प माला पहना कर उसका स्वागत करते हुए खूब दुआओं से नवाजा । इस दौरान फरहान के भाई-बहन अरशान खान , सुहाना बी रेहान खान ने भी दिन में फरहान की हौसला अफजाई की और ऐसे करते हुए दिन का रोजा पूरा हो गया। बड़े पापा शहजाद खान, बड़ी मम्मी अंगूरी बी ने फरहान की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बच्चों में दीनी तालिम जरूरी है। फरहान गत वर्ष भी रोजा रखना चाहता था पर छोटी उम्र थी इसलिए इस वर्ष रोजा रखा। जिसे अल्लाह ताला ने कुबूल किया।


