Ujjain होमगार्ड जवानों की सामान्य परेड लेकर उनके द्वारा किये गये प्रशंसनीय कार्यों के लिये बधाई दी

उज्जैन 28 मार्च। होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री संतोष कुमार जाट द्वारा होमगार्ड के लगभग 175 होमगार्ड के जवानों की सामान्य परेड लेकर उनके द्वारा किये गये समय-समय पर्वों पर प्रशंसनीय कार्यों के लिये बधाई दी। इसमें यातायात प्लाटून व महिला प्लाटून सहित कुल आठ प्लाटूंस ने हिस्सा लिया। परेड की कमान प्लाटून कमांडर श्री देवीसिंह परते द्वारा संभाली गई।

पिछले दिनों बीमारी, तनाव या हृदय सम्बन्धी रोगों के कारण सैनिकों की आकस्मिक मृत्यु की घटनाओं का उल्लेख करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने तनावमुक्त रहकर, स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए, खुशनुमा माहौल में किस प्रकार ड्यूटी की जाती है, इस सम्बन्ध में उपस्थित जवानों को समझाईश दी। इस अवसर पर पोस्ट आफिस के अधिकारियों ने होमगार्ड सैनिकों को अपनी आय का कुछ अंश का सुरक्षित निवेश करने के लिये योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर श्रीमती रूबी यादव, श्री दिलीप बामनिया, सुश्री हेमलता पाटीदार, सुश्री गायत्री वर्मा, श्री बीएल सारेल,, श्री भारत सिंह हारी एवं कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |