देवास कलेक्टर श्री गुप्ता ने मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक ली

देवास
————
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर चैम्बर में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्रधामंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति/ समूह योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री लोकेश मिश्रा, उपसंचालक कृषि आरपी कनेरिया, एलडीएम श्री अहसान अहमद, जल संसाधन अधिकारी एलएस जादौन, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
बैठक में सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री लोकेश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) अंतर्गत मत्स्य पालन की योजनाएं क्रियाविंत है। इकाई लागत के लिए हितग्राही स्वयं के व्यय अथवा बैंक ऋण से कर सकता है। भारत सरकार द्वारा योजना स्वीकृति उपरांत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग तथा महिला हितग्राहियों को 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है।
बैठक में सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री मिश्रा ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें पुन परिसंचरणीय जल कृषि की प्रणाली, बायोफ्लॉक की स्थापना, बायोफ्लॉक की स्थापना इनपुट्स सहित, केज कल्चर, पेन कल्चर, सर्कुलर हैचरी निर्माण, स्वयं की भूमि में नवीन तालाब का निर्माण, मत्स्य बीज संवर्धन जल क्षेत्र निर्माण, जलाशयों में अंगुलिकाओं को संचयन, कोल्ड स्टोरेज/बर्फ सयंत्र आईस प्लांट की स्थापना फिश फीड मिल की स्थापना, मत्स्य परिवहन हेतु सहायता, मत्स्य विपणन हेतु बाजार की स्थापना, मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा, जलीय स्वास्थ्य प्रबंधन सहित अन्य योजनाओं एवं विभागीय कार्यों के बारे में बताया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |