उज्जैन थाना बिरलाग्राम द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता

उज्जैन थाना बिरलाग्राम द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता*।
🟢 *आरोपियों से 90 लीटर(500 क्वार्टर) देसी प्लेन शराब कीमती लगभग 40,000 रू. व घटना में प्रयुक्त अल्टो कार कीमती लगभग 1,50,000 रुपये की जप्त की गई*।
🟢 *एक आरोपी को किया गिरफ्तार व 3 बाल अपचारियों को भेजा बाल सुधार गृह*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया* , नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग नागदा *श्री मनोज रत्नाकर* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिरलाग्राम *श्री रामकिशन सिंगावत* के नेतृत्व में लगातार चोरी ,लूट व डकैती करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में-

♻️ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 17/03/22 को थाना बिरलाग्राम पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की रतलाम खाचरोद रोड तरफ से एक अल्टो कार नंबर एमपी 09 CE1628 आ रही है जिसमें चार व्यक्ति अवैध शराब भरकर नागदा तरफ आ रहे हैं।

♻️ *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया व वरिष्ठ अधिकारीगण के नेत्रत्व में एक टीम बनाकर बिरलाग्राम पुलिस बल को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर भेजा गया तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर अल्टो कार नंबर एमपी 09 CE1628 आती नजर आई जिसे घेराबंदी कर रोका गया एवं कार में तलाशी करते कुल 90 लीटर (500 क्वार्टर) कीमती लगभग 40,000 रू. देसी प्लेन शराब के होना पाया गया आरोपियों से लाइसेंस पूछते कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाए जाने पर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट की परिधि में आने से अवैध शराब जप्त कर थाना बिरलाग्राम पर अपराध क्रमांक 85/22 दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 17.03.22 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया व 03 बाल अपचारीयों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
♻️ *आरोपी का आपराधिक रिकार्ड*
प्रथम आरोपी के विरुद्ध थाना बिरलाग्राम में हत्या, मारपीट,गाली गलोच, लॉकडाउन का उल्लंघन जैसी धाराओ में *कुल 03* प्रकरण पंजीबद्ध है।
♻️ *जप्त शुदा सामग्री*
◾ आरोपियों से 90 लीटर(500 क्वार्टर) देसी प्लेन शराब कीमती लगभग 40,000 की जप्त की गई।
◾ एक अल्टो कार नंबर एमपी 09 CE1628 कीमती लगभग 1,50,000 रुपये।

♻️ *सराहनीय भूमिका*
कार्यवाहक थाना प्रभारी बिरलाग्राम श्री राम किशन सिंगावत, प्रधान आरक्षक प्रकाश यादव ,सैनिक जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |