अवैद्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सारंगपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ,2.5 किलो ग्राम गांजा व एक ट्रक कुल ₹30,19,000/- रुपये का मशरुका किया जप्त

थाना , सारंगपु

अवैद्य मादक पदार्थों के विरुद्ध सारंगपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
2.5 किलो ग्राम गांजा व एक ट्रक कुल ₹30,19,000/- रुपये का मशरुका किया जप्त

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने कि लिये जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन मे जिले मे अभियान चलाया जा रहा है , जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोइसदास के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय को दिनांक 15.03.22 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक ट्रक से से थेलो में गांजा भरा है को लेकर आगर तरफ से सारंगपुर तरफ बेचने की फिराख मे जा रहे है ।
सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु गठित टीम उपनिरीक्षक रचना परमार आरक्षक 354श्याम शर्मा, आरक्षक 255सतीश परमार, आरक्षक 267 नवीन राजपूत, आरक्षक 966 रवि शर्मा मुखबिर की सूचना के बताये अनुसार आगर रोड रोड पहुंचे जहां जहां खड़े होकर इंतजार किया, कुछ समय पश्चात आगर तरफ से एक ट्रक आते दिखाई दिया जिसमें 03 व्यक्ति बैठे थे जिनके पास थैले में गांजा रखा था। जिसे घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दुर्गा भील उम्र 33 वर्ष निवासी गोठरा थाना नलखेड़ा, 2 धर्मेंद्र भील उम्र 22 वर्ष निवासी गोठरा थाना नलखेड़ा आगर मालवा, 3 विजय भील उम्र 20 साल निवासी मोबढ़िया थाना बकानी जिला झालावाड़ राजस्थान का होना बताया। आरोपी के पास रखे थैलो में कुल 2.5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाजा कीमती करीब ₹19,000/- रुपये का एवं एक टृक कीमती करीबन 30,00,000/- रुपये की कुल 30,19,000/- रुपये का मशरुका आरोपियों से जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 150/22 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय सारंगपुर पेश किया गया, जहां से आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर माल (गांजा) लाने के संबंध मे पृथक से पूछताछ की जा रही है ।
उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय, उनि रचना परमार, प्रधान आरक्षक शिवकुमार तिवारी, आरक्षक सतीश परमार, आरक्षक नवीन राजपूत, आरक्षक श्याम शर्मा, आर अमित रघुवंशी, आर रवि शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |