कुत्तों का आतंक मजदूरों की नाक पर अटैक , दो लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी

उज्जैन जिले में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है । आलम यह है कि महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु और बड़नगर निवासी ग्रामीण के नाक पर कुत्ते ने वार कर दिया है । जिसके बाद दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है । वहीं अस्पताल में वर्तमान समय में रेबीज के इंजेक्शन की कमी की बात भी सामने आई है । जिससे श्रद्धालुओं व ग्रामीण का उपचार भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है।

गौरतलब है कि उज्जैन जिले में लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्ते क्षेत्रीय रहवासियों पर अटैक करते हुए उन्हें काट रहे हैं । लेकिन आज तो कुत्तों ने हद ही पार कर दी है। वही महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए दमोह से आए श्रद्धालु जुगल किशोर पिता भुरेलाल उम्र 56 वर्ष मंदिर से दर्शन कर चामुंडा माता चौराहा की तरफ पैदल आ रहे थे । उसी दौरान कुत्ते ने नाक पर अटैक कर दिया है । जिसके बाद घायल को उपचार के लिए उसके मित्र अजय कुमार दुबे ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । ऐसा ही मामला उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील का सामने आया है। जहां बड़नगर तहसील की ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के नाक पर कुत्ते ने अटैक कर दिया । युवक का नाम जुम्मा खान बताया जा रहा है। जिसका उपचार भी जिला अस्पताल में जारी है। लगातार उज्जैन जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस और नगर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। खास बात यह है कि जिला चिकित्सालय में रेबीज के इंजेक्शन की भी कमी की बात सामने आ रही है । जिससे घायल श्रद्धालु और ग्रामीण का उपचार भी नहीं हो पा रहा है।

कुत्तों के काटने से होती है घातक बीमारी ।
कुत्ते के काटने से बीमारियों में रेबीज के अलावा कई अन्य बीमारियां भी शामिल हैं। शायद इस बारे में आप काफी अच्छे से जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपको कई अन्य तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। जी हां, कुत्तों के काटने से कई तरह की बैक्टीरियल समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, कुत्तों के मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में इनके काटने पर आपको बनने वाले घाव काफी जटिल हो सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |