देवास में बिजली बिल बकाया होने पर 10 लोगों पर की जाएगी कुर्की की कार्यवाही

देवास
—–
जिले विद्युत उपभोक्ता विद्युत बिल का भुगतान समय पर करें
—–
मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास राजस्व वसूली टीम बकायादारो पर लगातार कार्यवाही कर रही है। जिन लोगो ने राशि जमा नहीं की उन पर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। कार्यपालन यंत्री श्री दधिची रेवाडिया ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नई आबादी निवासी अब्दुल रशीद अब्दुल गनी पर 92 हजार 219 रूपये, स्टेशन रोड़ निवासी सुरेश माहेश्वरी पर 01 लाख 35 हजार 564 रूपये, चामुण्डा काम्प्लेक्स निवासी जिला संयोजक पंडित दिनदयाल पर 01 एक लाख 17 हजार 359 रूपये, सिविल लाईन निवासी लतादेवी जयप्रकाश शर्मा पर 02 लाख 74 हजार 296 रूपये, इंडस्ट्रियल एरिया ए.बी.रोड निवासी मेसर्स नेशनल रिजिड पीवीसी पाईप पर 01 लाख 62 हजार 767 रूपये, इंडस्ट्रियल एरिया निवासी ए.डी.इन्डस्ट्री पर 01 लाख 74 हजार 539 रूपये, भवानी सागर निवासी मोहित सिरसवाल पर 01 लाख 64 हजार 005 रूपये, रेवा बाग निवासी ताराबाई कन्हैयालाल सोनी पर 01 लाख 36 हजार 264 रूपये, राधागंज निवासी सुरज सिंह नारायण एस गोड़ पर 01 लाख 36 हजार 270 रूपये, बिलावली निवासी मुकेश रामा जी जाटव मोहन रामा जी जाटव पर 01 लाख 52 हजार 828 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।
कार्यपालन यंत्री श्री दधिची रेवाडिया ने उपभोक्ताओ से निवेदन किया है कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया गया है, कृपया विद्युत बिल के भुगतान की नियत तिथि तक करने का कष्ट करें अन्यथा विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिलों की वसूली हेतु कठोरतम कार्रवाई की जा कर विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जा रहे हैं। साथ ही पदेन तहसीलदार कार्रवाई के तहत चल/अचल संपत्ति जैसे दो पहिया, चार पहिया एवं आवश्यक घरेलू सामानों की कुर्की जब्ती भी की जा सकेगी आप सभी से पूर्व में भी नोटिस तामिली तथा अन्य संपर्क माध्यमो द्वारा सूचित किया जाकर पुनः निवेदन है कि विद्युत देयको का समय सीमा पर भुगतान अवश्य करें जिससे कि विभाग द्वारा की जा रही डिशकनेक्शन अथवा कुर्की जब्ती जैसे कार्यवाही से बचा जा सके तत्पश्चात भी भुगतान ना करने की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदाई होंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |