Dewas शराब नही देने पर बरोठा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पर ढाबा संचालक ने की मारपीट का लगाया आरोप, एसपी को दिया आवेदन

देवास। जिले के ग्राम बंजारी में ढाबे पर आकर पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर पीड़ित युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी के नाम आवेदन सौंपा।
बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम बंजारी में रहने वाले पीड़ित ढाबा संचालक राहुल पिता रामचरण मीणा ने आवेदन में बताया कि में अपना रेस्टोरेंट के नाम से ढाबा संचालित करता हूँ। 12 मार्च के दिन शाम के करीबन 4 से 5 बजे पुलिस थाना बरोठा में पदस्थ के.के. मालवीय (2-स्टार) शराब के नशे में मेरे ढाबे पर आये एवं मेरे ढाबे पर शराब की मांग की। मैंने कहा कि शराब नहीं है। इस बात पर श्री मालवीय ने मेरे साथ गाली गुप्ता और ढाबे पर बैठे ग्राहकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मेरे साथ एवं स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद मुझे जबरन उनके साथ बिठाकर मेरे विरोधी व्यक्ति के ढाबा बंजारी ले गये, जहा पर भी मेरे साथ मारपीट की एवं मेरे पास रखे चार हजार रू भी छिन लिये। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर मांग की है कि मेरे साथ मारपीट व पैसे छीनने वाले पुलिस थाना बरोठा में पदस्थ के.के. मालवीय (2-स्टार) पर सख्त कार्यवाही की जाए। आवेदन पश्चात एसपी श्री सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |