मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत हुई कार्यवाही, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को जांच के लिए भेजे

दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मे होने वाली मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में अभियान लगातार जारी
———–
देवास
———-
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एवं होली के त्यौहार के अवसर पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस के लिए जिला देवास में दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों मावा, पनीर, घी, दही एवं मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थोंं में होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर , खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा टीम के साथ श्याम डेरी एण्ड क्रीमरी तहसील चौराहा देवास से दूध का नमूना, जोधपुर स्वीट्स देवास से दूध कतली का नमूना एवं पटेल दूध डेरी उपाध्याय नगर देवास से घी का नमूना लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गयें।
विभाग द्वारा देवास शहर में विक्रय होने वाले दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ व्यावसायियों की सघन जांच की गई। टीम द्वारा संजय मिल्क प्रोडक्ट प्रा.लि. दुर्गानगर सिया, देवास पर स्थित मिल्क कलेक्षन एवं चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दूध एवं बटर के नमूने जांच हेतु लिये गये। कुमावत दूध डेरी जमना नगर मक्सी रोड़ देवास से घी एवं दही के नमूने जांच हेतु लिये गये। नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स वृंदावन नगर मक्सी रोड़ देवास पर निर्माण एवं विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थ मावा एवं मिल्क केक के नमूने जांच हेतु लिये गये। गुलाब डेरी जमना नगर मक्सी रोड़ देवास से दूध एवं पनीर के नमूने लेकर जांच हेतु लिये गये।
तहसील कन्नौद में दूध डेरियों का निरीक्षण कर श्री कैलाश वास्केल खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जय किसान एग्रो प्रोडक्ट एस.आर. पेट्रोल पंप के सामने कन्नौद से दूध का नमूना एवं मेव दूध डेरी बायपास रोड़ कन्नौद से दूध के नमूने लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनों राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को जांच हेतु भेजे गयें। नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्यवाही की जावेगी।

होली के त्यौहार के अवसर पर प्रशासन द्वारा मिठाई विक्रेताओं से यह भी अपील की गई कि मिठाइयों में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु भांग इत्यादि मिलाकर विक्रय ना करें। दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मे होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु सतत् अभियान जारी रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |