गेहूं उपार्जन से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी की जाये, किसी भी स्थिति में किसानों का पुराना भुगतान लम्बित न रहे – संभागायुक्त

उज्जैन 10 मार्च। उज्जैन संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने आगामी गेहूं उपार्जन से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। संभागायुक्त ने आज संभागीय उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति में किसानों का गत वर्ष का गेहूं उपार्जन का भुगतान लम्बित न रहे। उन्होंने गेहूं परिवहन, बारदाने की स्थिति, पंजीयन की स्थिति, साइलो बैग, भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया कि उज्जैन जिले में एक लाख तीन हजार 763 किसानों ने गेहूं का, सात हजार 814 किसानों ने चना, 476 किसानों ने मसूर एवं एक हजार 359 किसानों ने सरसों उपार्जन के लिये अपना पंजीयन कराया है। किसान पंजीयन के लिये उज्जैन में 164 पंजीयन केन्द्र, आगर-मालवा में 35, देवास में 87, नीमच में 41, मंदसौर में 74, रतलाम में 65 एवं शाजापुर में 77 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।

बैठक में बताया गया कि सभी पंजीकृत किसानों को ओटीपी भेजा जा रहा है। सभी के आधार नम्बर दर्ज हैं। एक क्लिक पर सभी किसानों की जानकारी उपलब्ध है। बोवनी वाले खेत का पटवारी द्वारा सत्यापित किया गया है। बताया गया कि व्यापारी अब सीधे किसानों से उपज का सौदा कर रहे हैं। वे किसानों के खेत या घर में जाकर भाव तय कर लेते हैं। इसलिये इस बार उपार्जन केन्द्रों एवं मंडी में आवक का प्रतिशत कुछ कम रहेगा। गेहूं का उत्पादन उज्जैन संभाग में उच्च क्वालिटी का है। इसलिये 2600 से 2680 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलने की संभावना है। निम्न क्वालिटी का गेहूं भी 2100 रुपये तक उठ रहा है। रेट बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसान रूककर अपना गेहूं बेचना चाहते हैं। इस बार प्रतिदिन अनुमानित 30 से 35 हजार क्विंटल गेहूं की आवक मंडियों में हो रही है। वहीं अनुमानत: 48 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं उत्पादन का अनुमान है। दलिया वाला गेहूं भी 48 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक निकल रहा है। सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर फीड किये जा चुके हैं।

संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने गेहूं उपार्जन के एक-एक पाइंट पर रिविजन करने के निर्देश दिये और कहा कि खरीदी के दौरान कोई भी कंट्रोवर्सी न रहे। बताया गया कि अभी मात्र 20 से 25 समितियों का पुराना भुगतान लम्बित है। बाकी सभी समितियों का भुगतान कर दिया गया है। बारदाने की समीक्षा करते हुए श्री यादव ने निर्देश दिये कि अभी से पर्याप्त संख्या में बारदाने मंगा लिये जायें, अन्यथा एनवक्त पर व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती है। बताया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 77 प्रतिशत बारदाने का स्टॉक मंगा लिया गया है। जैसे-जैसे खरीदी आगे बढ़ेगी और बारदाने की आवश्श्यकता होगी, वैसे ही बारदाने की आपूर्ति करा ली जायेगी। संभागायुक्त ने गेहूं परिवहन भी सुचारू रूप से करने के निर्देश दिये। भण्डारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि भण्डारण की समस्या इस बार सामने नहीं आयेगी, क्योंकि पुराने स्टाक को वेयर हाऊस से रिक्त किया जा रहा है। बताया गया कि अफगानिस्तान एवं अन्य जगह परिवहन किया गया है। वेयर हाऊस में पर्याप्त भण्डारण क्षमता है। इसलिये इस वर्ष साइलो बैग एवं केप बनाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। खाचरौद, नागदा एवं अकोदिया में साइलो बैग है। वहीं 15 मैट्रिक टन के वेयर हाऊस भी रिक्त हैं। गेहूं उपार्जन का भण्डारण सबसे पहले सरकारी वेयर हाऊस में ही किया जायेगा। इतनी क्षमता है कि दो लाख 82 हजार मैट्रिक टन गेहूं सरकारी वेयर हाऊस में भण्डारित हो सकता है।

बैठक में खाद्य विभाग, सहकारिता, कृषि, मंडी, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड, नापतौल एवं एफसीआई के संभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

क्रमांक 0686 रश्मि देशमुख/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |