जन-प्रतिनिधियों का व्यवहार और आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप हो : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
विधानसभा स्थित मानसरोवर सभागार में हुआ कार्यक्रम
भोपाल : बुधवार, मार्च 9, 2022-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन-प्रतिनिधियों की जवाबदारी जनता के प्रति है। अत: सदन में जन-प्रतिनिधियों का व्यवहार और आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। सदन में अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली से ही विधायकगण जन-सामान्य में विधायिका की कार्य-प्रणाली के संबंध में श्रेष्ठ भाव और छवि विकसित कर सकते हैं। आने वाली पीढ़ी को सही स्वरूप में यह लोकतांत्रिक परम्पराएँ और मूल्य सौंपने की दृष्टि से हम पर यह दायित्व भी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा स्थित मानसरोवर सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने की। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, विधि-विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा सहित मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के मध्यप्रदेश विधानसभा आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री बिरला ने सदन की पुरानी परम्पराओं को जीवंत रखते हुए नई परम्पराएँ स्थापित कर सदन के बेहतर संचालन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री बिरला के कार्यों की गहराई और विचारों की ऊँचाई सराहनीय है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम विधानसभा पुरस्कारों के वितरण की परम्परा को पुन: आरंभ करने के लिए बधाई के पात्र हैं। श्रेष्ठ कार्यों और गतिविधियों को पुरस्कृत करने से वे सदा के लिए जीवंत हो जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा की विधानसभा में पटवा शैली का स्मरण करने के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्ववर्ती सदस्यों के संस्मरणों का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेस्ट मंत्री अवार्ड से सम्मानित होने पर विधि-विधायी कार्य तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होने पर विधायक सुश्री झूमा सोलंकी, श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री जयवर्धन सिंह और पुरस्कार प्राप्त पत्रकारों तथा अधिकारी-कर्मचारियों को भी बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |