थाना महाकाल पुलिस ने किया चोरी का खुलासा,कार्तिक चौक स्थित सुने मकान में चोरी करने वाले दो बदमाशो को किया गिरफ्तार, आरोपियों से एक एल.ई.डी टी.वी, दो हाथ घड़ी एवम् नगदी बरामद

उज्जैन,

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, जैसे जघन्य अपराधो में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) *श्री अभिषेक आनन्द*, नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग कोतवाली *श्री ओ.पी. मिश्रा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेन्द्र गौतम* के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्तिक चौक में सुने मकान में चोरी करने वाले दो अपराधीयों की गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

🔵 *घटना का संक्षिप्त विवरण* –
दिनांक 21/02/2023 को फरियादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मै दानीगेट का रहने वाला हूं। मेरा बड़े भाई मुरली मनोहर मंदिर कार्तिक चौक उज्जैन में मय परिवार के रहते है। मेरे बड़े भाई मय परिवार के कल दिनांक 20.02.23 के सुबह 09.00 बजे भानेज की शादी में घर पर ताला लगाकर आगरा (उ.प्र.) गये हुये थे। दिनांक 21.02.23 के सुबह करीब 09.00 बजे भतीजे ने फोन कर बोला कि अंकल मेरे घर के सामने रहने वाले पिंटू का फोन आया है कि घर में चोरी हो गई है। मैं मेरे बड़े भाई के निवास पर गया तो पाया कि उनके मकान का ताला टूटा होकर घर का सामान अस्त-व्यस्त होकर बिखरा पड़ा है तथा गोदरेज की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। कोई अज्ञात बदमाश घर में से संभवतः सोने चाँदी की रकमे व नगदी रुपये व दो एल.ई.डी. टी. व्ही. चुराकर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर से *अपराध क्रमांक 82/23 धारा 457,380 भादवि* का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।

🔵 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए एवम् अपराधियों की पतारसी हेतु घटना स्थल के आसपास व आने जाने के मार्ग पर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया गया। एवम् मुखबीर मामुर किये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अपराधियो की पहचान के लिये क्षेत्र के करीबन 35-40 स्थानो व मकानो के कैमरो के फुटेजो को खंगाला गया । दिनांक- 25/02/23 को अत्यंत विश्ववसनीय मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की पत्ती बाजार क्षेत्र में रहने वाला बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है सूचना पर महाकाल पुलिस टीम द्वारा तस्दीक की तो घटना में शामिल बदमाशो का खुलासा हुआ कि पत्ती बाजार निवासी आदतन अपराधी, उसका जीजा,भाई व जुना सोमवारिया निवासी अन्य साथी द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। प्रकरण में पत्ती बाजार निवासी अपराधीगण को दिनांक 26.02.23 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि घटना में अन्य तीन आरोपी गण शामिल है जो फरार है , जिसके पश्चात् घटना मे चोरी गया मश्रुका बरामद किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फरार आरोपीगण तलाश जारी है।

🔵 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपियों में से एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, गाली गलौज, गृह अतिचार, गृह भेदन, चोरी जैसी धाराओं में *कुल 02* प्रकरण पंजीबद्ध है।

🔵 *जप्त सामग्री*-
1. एक एल.ई.डी टीवी
2. दो हाथ घड़ी
3.नगदी 3000/- रुपये आरोपियों से जप्त किए गए।
*कुल मश्रुका की कीमत करीब 30,000 रुपए*।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम, उनि सालगराम चौहान ,सउनि संतोष राव, प्र. आर. मनीष यादव, आर. हरेन्द्र,आर. मंगलेश, म. आर. राधा, सैनिक विशाल यादव एवम् महाकाल पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |