सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है चहुमुखी विकास,उपडी से कांग्रेस का हाथ से हाथ मिलाओ अभियान शुरू, देखें वीडियो

सोनकच्छ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खरेली से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं किसान अधिकार यात्रा का आरंभ ग्राम खरेली से हुआ। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम उपड़ी, आगरोद, बलाखेड़ा, गोरवा टोंकखुर्द में यह यात्रा पहुंची एवं घर घर जाकर सरकार की विफलता को गिनाया। साथी कमलनाथ सरकार छोटे से कार्यकाल में जनता को एवं किसानों को दिए लाभो को गिनाया। इस दौरान जिले क्षेत्र के कई नेता शामिल हुए जिसमें कांग्रेस महासचिव मनीष चौधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहां कमलनाथ सरकार ने अनेक गरीब और किसानों की योजनाओं को चलाथा। जिसमें किसानों का कर्जा माफी, सिचाई बिजली बिल हाफ, ₹100 में महीने भर बिजली आदि जन हितेषी योजनाएं चलाई जिसे शिवराज सरकार ने बंद कर दिया और वही ₹100 वाला बिल आज ₹500 महीना शुरू हो गया। वही यदि शिवराज सरकार को किसानों की इतनी चिंता थी कर्ज माफी वाली योजना को आगे बढ़ाना था। आज एनपीके डीएपी खाद के भाव 400 से बढ़ाकर 1200 तक कर दिए वहीं किसानों को फसल के समय यूरिया खाद की किल्लत से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कमलनाथ की सरकार आते ही कि गेहूं की फसल समर्थन मूल्य ₹3000 तक किया जाएगा ताकि किसानों को उसकी फसल का उचित भाव मिल सके।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

वही किसानों की प्रमुख फसल लहसुन और प्याज का भी उचित भाव मिलेगा। वही चौधरी ने क्षेत्र के सक्रिय विधायक सज्जन सिंह वर्मा की कार्यशैली को भी गिनाया कि किस तरह से सज्जन भैया क्षेत्र में दिन-रात सक्रिय होकर क्षेत्र के विकास लगे रहते है। सज्जन सिंह वर्मा ने ही सबसे पहले सोनकच्छ क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा था। इस दौरान उन्होंने कहा नया साल नई सरकार का दौर आने वाला है और फिर से गरीबों एवं किसानों की सरकार बनेगी फिर से किसान ऋण माफी योजना चलाई जाएगी। सो रुपए महीना बिजली बिल एवं कृषि बिजली बिल हाफ जैसी अनेक किसान एवं गरीब जन हितेषी योजनाएं लेकर आएंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह नजर आया एवं इसहाथ छोड़ो अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए।ऊपडी के कुंवर केडी बन्ना ने अपने सैंकड़ों समर्थको के साथ कांग्रेस का हाथ थामा
इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक कप्तान राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी संगठन मंत्री बसंतीलाल मोदी युवा नेता पवन सज्जन सिंह वर्मा किसान कोंग्रेश जिला अध्यक्ष विक्रम मुकाती अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनेसिंह अस्ताय मंडलम अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर जनपद सदस्य बालू सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच राजेश धाकड़ पांदा रुस्तम पटेल, हरि सिंह पटेल, जिला महामंत्री शिवपाल सिंह सोलंकी जगदीश पटेल बालकृष्ण पटेल कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंदर सिंह अम्लावतीया दिलीप सिंह सोनसर पूर्व सरपंच उदय सिंह गुर्जर आनंद सिंह बापू भंवर सिंह सिसोदिया जगदीश पटेल बालकृष्ण पटेल रमेश पोसवाल किशोर गुर्जर लोकेश गुर्जर लक्की रायसिंह दरबार कुंवर केडी बना तेजसिंह बरदु श्याम सरपंच आलरी ,विष्णु प्रसाद सोनानिया खरेली, कृपाल मकवान इरफान पटेल राहुल पोलाया राजाराम पंडा कालू पंडा दारा सिंह इंदर पोसवाल जीतू गुर्जर देरा संतोष प्रजापति सोहन गुर्जर राजू गुर्जर चेतन गुर्जर शेर सिंह नवदा राजेश मालवीय कमलेश उपाध्याय मनोहर पाटीदार पप्पू सरपंच भंवर सिंह नानूखेडी पप्पू टेलर धीरज सरपंच सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन एवं ग्रामीण उपस्थित थे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |