अधिकारियों-कर्मचारियों की गरिमा और सम्मान राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि – मुख्यमंत्री श्री चौहान

अधिकारियों-कर्मचारियों की गरिमा और सम्मान राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि – मुख्यमंत्री श्री चौहान

– आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का यह स्वर्णिम काल है

– परिवार के भाव और टीम स्पिरिट से कार्य अधिकारी-कर्मचारी

– मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना काल में सवंदेनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का माना आभार

– मुख्यमंत्री श्री चौहान का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने माना आभार

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि यह आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का स्वर्णिम काल है। हम प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ परिवार की भावना और टीम स्पिरिट से कार्य करते हुए प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से ही स्वास्थ्य और शिक्षा सहित प्रदेश की प्रगति तथा बेहतरी के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश कई योजनाओं में देश में प्रथम है, आप सबके सहयोग से हम अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्धियां अर्जित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास स्थित सभागार में अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करने के लिए प्रदेश के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों तथा निगम, मंडल आदि के 57 कर्मचारी संघों के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पर एकत्र हुए थे।

अधिकारियों-कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए संवदेनशीलता व प्रेम के भाव तथा वार्तालाप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में वित्तीय चुनौतियां थीं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के भय के बीच कार्य करना भी एक बड़ी चुनौती थी। स्वास्थ्य सेवाएं हों या कानून व्यवस्था की स्थिति या फिर गेहूं खरीदी की व्यवस्था, प्रत्येक मोर्चे पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना दायित्व निभाया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूर्ण समर्पण और संदेनशीलता के साथ कार्य किया। कई अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना से लड़ते-लड़ते अपनी जान तक दे दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता की ओर से मैं उन्हें प्रणाम करता हूँ। राज्य सरकार द्वारा कोविड योद्धा योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के संकट के कारण निर्मित राज्य की आर्थिक परिस्थितियों के परिणाम स्वरूप राज्य सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके जायज अधिकार समय रहते नहीं दे पायी। परिस्थितियां सामान्य होते ही राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। आगामी माहों में अधिकारियों-कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्पूर्ण दायित्व बोध से करें, उनकी मानवीय गरिमा और सम्मान राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है।

कार्यक्रम को राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव चौबे ने भी संबोधित किया। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने कहा कि किसी भी राज्य सरकार द्वारा एक साथ 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाना अभूतपूर्व है। इससे कर्मचारी जगत में व्याप्त प्रसन्नता के भाव को व्यक्त करने के लिए ही कर्मचारी-अधिकारी एकत्र हुए हैं। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के पूर्व श्री अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री श्री शेखावत सहित राजपत्रित अधिकारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, शिक्षक संवर्ग के सभी प्रांतीय संगठन, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित संगठन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संबंधित प्रांतीय संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |