मक्सी नगर में हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस पर्व का आयोजन हुआ इस दौरान अनेक स्थानों पर झंडा वंदन भी किया गया मक्सी के झंडा चौक नगर परिषद कार्यालय मदरसा मक्सी, तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान सहित अनेक स्थानों पर गणतंत्र दिवस पर्व पर झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मक्सी नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती लड़कोरबाई मोहन सिंह उर्फ कालू पटेल मौजूद रहे वहीं मक्सी नगर के वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे जिनमें सर्वश्री माखन सिंह पाटीदार डॉ रवि पांडे चंदर् सिंह पटेल महेंद्र पटेल राहुल जैन श्रीमती संगीता हंसराज जैन,के साथ अनेक लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई यहां पर प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया श्रीमती लाडकुवर बाई मोहन सिंह पटेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिन्हें एनसीसी स्काउट की टीम ने सलामी दी कार्यक्रम का संचालन BL गोयल किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन मक्सी नगर परिषद के लेखापाल अशोक शर्मा ने किया


