शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए अप्रैल माह से, – लाड़ली लक्ष्मी को कॉलेज में प्रवेश पर देंगे 25 हजार रूपये की एक मुश्त राशि- मुख्यमंत्री श्री चौहान

शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए अप्रैल माह से : मुख्यमंत्री श्री चौहान

– लाड़ली लक्ष्मी को कॉलेज में प्रवेश पर देंगे 25 हजार रूपये की एक मुश्त राशि
भोपाल-
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि अप्रैल माह से शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को कॉलेज में प्रवेश लेने पर एक मुश्त 25 हजार रूपये की सहायता राशि और दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज विदिशा जिला मुख्यालय स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर उनके जन्म-दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज अपने जन्म-दिन पर धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह के साथ विदिशा पहुँचकर श्री बाढ़ वाले श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में जारी हवन यज्ञ में शामिल होकर आहूतियाँ दीं। उन्होंने मंदिर में भण्डारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे धर्माबलंवियों को भोजन-प्रसादी भी परोसी। इस दौरान उन्होंने संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर परिसर में रूद्राक्ष का पौधा लगाया और सामान्यजनों से अपने-अपने जन्म-दिन के उपलक्ष्य में पौध-रोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए हरे-भरे पेड़ पौधे आवश्यक हैं। इसलिए हर व्यक्ति को न केवल पौध-रोपण जरूर करना चाहिए बल्कि पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भी पहल करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष मानव सहित अन्य सभी को जीवन भर देने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार गरीबों और किसानों की है। गरीब कल्याण के लिए योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

साधु-संतों से लिया आशीर्वाद

जन्म-दिन कार्यक्रम में मंदिर में पधारे साधु-संतों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को फूल-माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।

रक्तदान करने वालों का आभार माना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके जन्म-दिन पर 371 यूनिट रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दूसरों की भलाई करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है और यदि जीवन बचाने के लिए हम रक्तदान करते हैं तो इससे बड़ा दान और क्या हो सकता है।

यूक्रेन से लौटी छात्रा सृष्टि ने दी जन्म-दिन की शुभकामनाएँ

यूक्रेन से लौटी बासौदा की छात्रा कुमारी सृष्टि सोनी ने आज विदिशा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सृष्टि को आशीर्वाद दिया और उसकी कुशलक्षेम पूछी।

#JansamparkMP
#ShareHappinessWithNature

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |