इरफान पठान ने Pakan PM के ट्वीट का दिया करारा जवाब, कहा- “आप में और हम में फर्क है….”

टीम इंडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ट्वीट मेन इन ब्लू के प्रशंसकों को रास नहीं आया। पिछले गुरुवार को एडिलेड में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से करारी हार के बाद शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर भारतीय टीम की आलोचना की थी। शहबाज शरीफ का यह पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गया और अब पाकिस्तान के पीएम को उनके ट्वीट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के विश्व कप फाइनल की पूर्व संध्या पर, भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान ने ट्वीट का करारा जवाब दिया। पठान ने ट्वीट कर लिखा, “आप में और हम में फर्क यही हैं, हम अपनी खुशी से खुश और आप दूसरे की तकलीफ से। इसलिए खुद के मुल्क को बेहतर करने पे ध्यान नहीं हैं।”

भारत के हारने पर पाक पीएम ने किया था ट्वीट

भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने आसानी से शिकस्त दी थी। एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की सलामी जोड़ी ने केवल 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए 170 रन का रिकॉर्ड बनाया। हार के बाद, पाकिस्तान के पीएम ने ट्विटर पर पोस्ट किया था, “तो, इस रविवार, यह है, 152/0 बनाम 170/0।” इस ट्वीट में पहला आंकड़ा, पिछले साल टी20 विश्व का है जब पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था, वहीं दूसरा इस विश्व कप का जब इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया है।

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्विटर पर टीम इंडिया का जमकर मजाक उड़ा था। अब उनके इस ट्वीट का मुंह तोड़ जवाब भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के 10 विकेट से हारने के बाद शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया था ‘तो, इस रविवार, यह है: 152/0 vs 170/0’। पाकिस्तान प्रधानमंत्री के इस ट्वीट में दो स्कोर मेंशन है, पहला स्कोर वो है जो पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रन चेज में बनाया था, वहीं दूसरा स्कोर इस साल इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बनाया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इरफान पठान ने लिखा ‘आप में और हम में फर्क ये है। हम अपनी खुशी से खुश और आप दूसरों की तकलीफ से। इसलिए खुद के मुकल्क को बेहतर करने पर ध्यान नहीं है।’बता दें, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस ट्वीट के बाद काफी ट्रोल होना पड़ा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |