शाजापुर में होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

शाजापुर
—-
मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म.प्र. के रोस्टर अनुसार संभागीय सैनानी द्वारा 24 से 25 फरवरी 2022 तक होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण डिवीजन कमाण्डेन्ट उज्जैन संभाग श्रीमती प्रीतिबाला सिंह द्वारा किया गया। प्रथम दिवस कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था चेक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। द्वितीय दिवस होमगार्डस् लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण तथा सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर उपस्थित जवानों को चार टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर आपदा प्रबंधन सुश्री नम्रता सरावत तथा टूआईसी श्रीमती कविता सोलंकी प्लाटून कमाण्डर द्वारा किया गया। परेड की सलामी के बाद डिवीजनल कमाण्डेन्ट महोदया द्वारा प्लाटून में लगे जवानों का टर्नआउट चैक कर अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया। तत्पश्चात परेड का मार्चपास्ट किया गया। परेड के पश्चात जवानों के किट निरीक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें अच्छे एवं उत्कृष्ट किट वाले जवानों को पुरूस्कृत किया गया। आपदा प्रबंधन सामग्रियों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर इस कार्यालय में उपलब्ध वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन (दरबार) आयोजित कर जवानों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया तथा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अच्छे से ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की समस्त तैयारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न की गई। निरीक्षण के अंत में श्री सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया
Home Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |