पीएम मोदी ने गणितज्ञ आरएल कश्यप के निधन पर जताया दुख देश By Shahzad Khan On Nov 12, 2022 241 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात गणितज्ञ आर एल कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वैदिक अध्ययन में उनके प्रतिष्ठित काम को याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर गणितज्ञ आरएल कश्यप के निधन पर दुख व्यक्त किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्री आर एल कश्यप एक बहुआयामी व्यक्तित्व और महान विद्वान थे। उन्हें समृद्ध गणितीय और वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त था। उन्हें भारत की सांस्कृतिक जड़ों पर बहुत गर्व था और उन्होंने वैदिक अध्ययन में खुद को प्रतिष्ठित किया। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। शांति।’ मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 241 Share