रणवीर सिंह ने खुद को बताया सबसे ‘खराब सिंगर’

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को इस साल मारकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 19वें एडिशन में एटोइल डीओर अवॉर्ड से नवाजा गया।इससे पहले ये सम्मान बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान को दी जा चुका है। इस फंक्शन में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई और सारी लाइमलाइट चुरा ली।

रणवीर सिंह ने लूटी महफिल

रणवीर सिंह ने अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘मल्हारी’ पर पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हुए इस अवॉर्ड शो में एंट्री मारी। लोगों की निगाहें उनपर टिक गईं। उनके साथ मौजूद दर्शक भी झूमने लगे। हालांकि रणवीर ने खुद को सबसे ‘खराब सिंगर’ बताया और कहा कि सुसान रॉड्रिक्स ने ही उन्हें ऐसा कहा है।

खुद को बताया खराब सिंगर

उन्होंने कहा, ‘मैं दुनिया का सबसे खराब सिंगर हूं। तुम्हें पता है, मेरी प्यारी सुसान, जो मुझे इतने सालों से जानती है…।हर बार जब मैं सुसान से कहता हूं कि मुझे गाना है, तो वह बस अपने कान बंद कर लेती है। वह कहती हैं, ‘रणवीर, आप इस भ्रम में न रहें कि आप काफी अच्छा गा सकते हैं। सच्चाई ये है कि, आपको सिर्फ रैप ही गाना चाहिए और आप डांस करना जानते हैं। रणवीर ने आगे कहा कि इसलिए, मुझे अपने डांसिंग मूव्स पर पूरा भरोसा है।’

अवॉर्ड से नवाजे गए रणवीर सिंह

मीडिया ने जब रणवीर से पूछा कि अफ्रीका में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मुझे कहना होगा कि यह जबरदस्त है। मुझे लगता है कि यह भारतीय सिनेमा की ताकत का प्रमाण है। यह जिओग्राफिकल बाउंड्री सो तोड़ने जैसा है और बेहद खूबसूरत है। मुझे लगता है कि भारतीय सिनेमा का हिस्सा बनने का मौका पाकर मैं बहुत आभारी हूं। मैं इस समय बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।”

स्पीच में कही खास बातें

बता दें कि रणवीर सिंह को जैसे ही मारकेश फिल्म फेस्टिवल में एटोइल डीओर ट्रॉफी से नवाजा गया उन्होंने अपनी स्पीच में कुछ खास कहा। रणबीर बोले- यह सबसे काला दौर है। जब मैं अपने आसपास की दुनिया को देखता हूं, तो मुझे हर तरह का दर्द और पीड़ा दिखाई देती है। इसके साथ ही साल 2012 में, इसने भारतीय सिनेमा के 100 वर्षों को चिह्नित करने के लिए एक विशेष साइडबार भी चलाया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |