खबर शाजापुर जिले से -अचल संपत्ति कुर्क, कलेक्टर में जारी किए आदेश

अचल संपत्ति कुर्क
–शाजापुर–
कलेक्टर एवं सक्षम प्राधिकारी श्री दिनेश जैन ने मध्यप्रदेश निक्षेपको के हितों का सरंक्षण अधिनियम 2000 के तहत कार्यवाही करते हुए दिलीप पिता नर्बतसिंह मालवीय निवासी ग्राम जामनेर तहसील शुजालपुर की अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया हैं।

जारी आदेश अनुसार थाना लालघाटी के अपराध क्रमांक 131 / 2017 द्वारा 420, 409, 120 बी भादवि में गिरफ्तारशुदा आरोपीगण ओमप्रकाश पिता घीसूलाल कुलमिया उम्र 40 वर्ष, ममता बाई पति ओमप्रकाश कुलनिया उम्र 32 वर्ष, रामबाबू पिता घीसूलाल कुलमिया उम्र 33 वर्ष निवासीगण ग्राम बरनावद तहसील मो.बडोदिया तथा दिलीप पिता नर्बतसिंह मालवीय निवासी ग्राम जामनेर तथा इनके साथियों ने हजारों निवेशकों की राशि भारतीय रिजर्व बैंक की बगैर बैंकिंग कार्य की अनुमति के बैंक के कार्य करना और आरडीएफडी की बजाय डिवेंचर बनाना तथा भारत सरकार के मेमोरेण्डम में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार निवेशकों की राशि का क्लोज ए.बी.सी के अनुसार कार्य न करते हुए षडयंत्र पूर्वक लोगों से निवेश कराकर भारी राशियां लेकर अपने पते से गायब हो गये थे, इन्हें बमुश्किल पुलिस हिरासत में लिया गया है। साथ ही दर्ज प्रकरण में निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 को धारा 3/5 का भी इजाफा किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान आरोपी दिलीप पिता नर्बतसिंह मालवीय निवासी ग्राम जामनेर की चल-अचल संपत्ति को ग्राम जामनेर में पटवारी हल्का क्रमांक 34 सर्वे कमांक 32/1 कुल रकबा 1100 हेक्टर जिसकी कीमत लगभग 21 लाख 60 हजार रूपये है तथा मोहल्ला बंगलापुरा ग्राम जामनेर में 01 मकान है जो ग्राम पंचायत जामनेर के अनुसार उक्त मकान की वर्तमान कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये हैं, जिसे आरोपी किसी व्यक्ति को गिरवी या विक्रय न कर सके इसलिए कलेक्टर एवं सक्षम प्राधिकारी श्री जैन ने उक्त अचल सम्पत्ति को कुर्की करने का आदेश पारित किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |