SSC-GD कांस्टेबल के 24,000 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD Constable भर्ती 2022 के लिए आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। SSC GD Constable भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 27 अक्टूबर को जारी हुआ था। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर हैइसके जरिए 24000 से अधिक खाली पदों पर भर्ती होगी। SSC GD Constable भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 23 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलती है जो इस बार भी जारी रहेगी।

SSC GD Constable भर्ती 2022 में सभी कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया गया है। ऐसे में यदि आप जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ओवरएज हो चुके हैं तो भी एक मौका है।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2022 के अनुसार, सामान्य स्थिति में उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल होना चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2000 से 1 जनवरी 2005 के बीच होना चाहिए। लेकिन अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट (उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए) दी जा रही है।

आरक्षण के नियमानुसार उम्र सीमा में मिलने वाली छूट

एससी/एसटी- 5 साल
ओबीसी- 3 साल
एक्स सर्विसमैन- 3 साल
1984 और 2002 के गुजरात दंगे में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित (जनरल)- 5 साल
1984 और 2002 के गुजरात दंगे में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित (ओबीसी)- 8 साल
1984 और 2002 के गुजरात दंगे में मारे गए पीड़ितों के बच्चे और आश्रित (एससी/एसटी)- 10 साल

अप्लीकेशन फीस
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2022 के लिए अप्लीकेशन फीस 100 रुपये रखी गई है। लेकिन सभी वर्ग की महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क है।

सिलेक्शन प्रोसेस
1. ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
2. फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी)
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
4. मेडिकल टेस्ट।

ऐसे करें आवेदन
1. ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें। अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
2. जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
3. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
4. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |