भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर हुई चर्चा – गुरुवार को आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में गुजरात विधान सभा की सभी 182 सीटों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक भाजपा, गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर सकती है।गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई दिग्गजों द्वारा स्वयं चुनाव न लड़ने की इच्छा के बाद यह माना जा रहा है कि भाजपा की लिस्ट में पिछले विधान सभा चुनावों के मुकाबले इस बार युवा नेताओं की भरमार हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हुई मैराथन बैठक में कई अन्य दिग्गज और बुजुर्ग नेताओं का टिकट काटकर युवा चेहरों पर दांव लगाने का फैसला किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला, भूपेंद्र यादव , बीएस येदियुरप्पा, सबार्नंद सोनोवाल, सुधा यादव, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस,ओम माथुर सहित केंद्रीय चुनाव समिति और गुजरात भाजपा कोर कमेटी के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक की।सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को राज्य की 89 विधान सभा सीटों पर होने वाले उम्मीदवारों समेत लगभग 100 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा गुरुवार को कर सकती है।आपको बता दें कि, गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। राज्य में प्रथम चरण के चुनाव वाले 89 विधान सभा क्षेत्रों में नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधान सभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |