ब्रिटेन में मिला दुर्लभ बिल्ली का बच्चा, न मेल है-न फीमेल, हैरानी में पड़े पशु चिकित्सक 

लंदन । ब्रिटेन में बिल्ली का एक ऐसा बच्चा पाया गया है, जो न तो नर है और न ही मादा। यह दुनिया में अबतक का पहला मामला है, इसलिए पशु चिकित्सक भी हैरान हैं और उस पर निगरानी रख रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बिल्ली के बच्चे में कोई आंतरिक या बाहरी यौन अंग नहीं है। हालांकि, इसे मादा के रूप में ही मान्यता दी गई थी, क्योंकि वॉरिंगटन में कैट्स प्रोटेक्शन रेस्क्यू सेंटर द्वारा इसे रख लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सफेद बिल्ली का बच्चा महज 15 सप्ताह का है। इसका नाम टैबी है। कैट्स प्रोटेक्शन के वरिष्ठ पशु चिकित्स्क अधिकारी फियोना ब्रॉकबैंक ने इसे ऐजनेसिस का मामला बताया है, जब कोई अंग पूर्ण रूप से अनुपस्थिति हो या किसी अंग के भीतर विशिष्ट कोशिकाओं की कमी हो तब उसे ऐजनेसिस कहा जाता है।
ब्रॉकबैंक ने इस स्थिति के बारे में आगे बताते हुए कहा कि कुछ एक्टोपिक ओवेरियन टिश्यू के अंदर छिपे हो सकते हैं, लेकिन यह बेहद असंभव है। यह इतना दुर्लभ है कि इस स्थिति के लिए वास्तव में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला कोई शब्द नहीं है, हमने और हमारे सहयोगियों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा है।
इस हालत के बावजूद, बिल्ली का बच्चा स्वस्थ है और अब कैट्स प्रोटेक्शन टाइनसाइड एडॉप्शन सेंटर में फिर से रहने जा रहा है। कैट्स प्रोटेक्शन के इंस्टाग्राम पेज ने बिल्ली की खूबसूरत तस्वीर को भी साझा किया है, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। केंद्र के प्रबंधक बेनी बेनस्टेड ने कहा कि बिल्ली का बच्चा अच्छी देखभाल और प्रसन्न रहने के लिए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |