पूर्व फौजी का अपहरण, पत्नी के पास आया वाट्सएप मैसेज से दहशत में परिवार

नई दिल्ली: प्रेम नगर इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी के अहपरण का मामला ।दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी के अहपरण का मामला सामने आया है। इस वजह से पीड़ित परिवार बेहद दहशत में है, क्योंकि उनके पास आए एक वाट्सएप मैसेज में सर तन से जुदा, सर तन से जुदा IN AJMER VIA PAKAN लिखकर भेजा गया है। साथ ही एक फोटो आई है जिस पर पॉपूलर फ्रंट ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। वर्तमान में साठ वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग एक सरकारी स्कूल में नौकरी कर रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल उनका सुराग तलाशने में जुटी है।पीड़ित 60 वर्षीय बुजुर्ग एक सरकारी स्कूल में कर रहे नौकरीपुलिस को दिए बयान में साठ वर्षीय बुजुर्ग की बेटी ने बताया वह परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। वह ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। उसके परिवार में माता पिता और एक भाई बहन हैं। पिता एक्स सर्विसमैन हैं। वह एक सरकारी स्कूल में कांट्रेक्ट पर नौकरी कर रहे हैं।26 साल की इस युवती ने बताया उसके पिता ने हमसे कहा था दूसरे समुदाय के कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। वे उन्हें अपने संगठन में शामिल करने के लिए कहते हैं। सोमवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर उसके पिता स्कूल गए थे, जो वापस नहीं लौटे। वो अक्सर डेढ़ से दो बजे आ जाया करते थे। तय वक्त पर उनके घर नहीं आने पर उसने यह बात जीजा को बतायी।उन्होंने स्कूल जाकर बात की। यहां मिले गार्ड ने बताया वह तो स्कूल से निकल गए थे। इसके बाद उसके जीजा ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इस बीच दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर उसके पापा की मिस कॉल भाई के मोबाइल पर आई। उसने कॉल बैक की तो फोन नहीं उठा। फिर उसने खुद अपने मोबाइल से कई बार फोन मिलाया लेकिन कॉल पिक नहीं की गई।इसके बाद उसकी मां के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज आया। इसमें लिखा था सर तन से जुदा, सर तन से जुदा IN AJMER VIA PAKAN, साथ में एक फोटो भी आया जिस पर POPULAR FRONT OF INDIA लिखा हुआ था। यह देख उनके परिवार की टेंशन पहले से ज्यादा बढ़ गई।पीड़ित युवती ने कहा उसे और परिवार को शक है किसी नामुलम व्यक्ति ने उसके पापा को किडनैप किया है। पुलिस ने युवती के बयान पर सात नवंबर को ही प्रेम नगर थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया। पूर्व फौजी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |