गुरु नानक जयंती पर PM Modi ने दी देशवासियों को बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी।उन्होंने ट्विटर पर गुरु देव की एक वीडियो शेयर कर लिखा,”गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयासों में उनकी महान शिक्षाएँ हमारा मार्गदर्शन करती रहें”।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

इसके साथ ही पीएम मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीरों में पीएम मोदी को एक विशेष अरदास में शामिल होते देखा जा सकता है। आप भी देखें पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की कुछ झलकियां

पीएम मोदी गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पहुंचे गुरुद्वारे

इससे पहले सोमवार को गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर शीश नवाकर गुरू देव की प्रार्थना की। बता दें कि पीएम मोदी अक्सर सिख गुरुओं से सबंधित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए और गुरुद्वारों का दौरा करते हुए देखा गया हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |