हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का खतरा,पाकिस्तान से रची जा रही साजिश

पंजाब में एक बार फिर से हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का खतरा मंडराने लगा है। उनको मारने की पाकिस्तान से साजिश रची जा रही है। पिछले दो दिन की घटनाओं ने केंद्र सरकार से लेकर सूबे की काउंटर इंटेलिजेंस टीम के माथे पर बल डाल दिए हैं। पांच साल पहले भी पंजाब में टारगेट किलिंग में कई हिंदू नेताओं को जान से हाथ धोना पड़ा था,जिसमें प्रदेश के आरएसएस के सह संचालक बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा भी शामिल थे।आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश की जा रही है,उसमें भी टारगेट हिंदू संगठन हैं।

आरएसएस व हिंदू नेता निशाने पर
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पंजाब में हिंदू नेता निशाने पर हैं। पंजाब में आरएसएस व शिवनेता नेताओं की हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची जा रही है ताकि सूबे का माहौल खराब किया जा सके।पुलिस के मुताबिक गुरुवार को टिब्बा रोड स्थित ग्रेवाल कॉलोनी में पंजाब शिवसेना के नेता अश्विनी चोपड़ा के घर पर मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने कथित तौर पर फायरिंग की थी।

फरवरी में मिला था इनपुट, पंजाब में हिंदू नेताओं को खतरा
फरवरी में केंद्रीय गुप्तचर एजेंसी ने पंजाब की एजेंसियों को आगाह किया था कि सूबे में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग की साजिश रची जा रही है और उनकी हत्या कर सनसनी फैलाई जा सकती है। पंजाब सरकार ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा तो बढ़ा दी लेकिन हत्यारे फिर भी वारदात करने में कामयाब हो गए।

दरअसल, हरियाणा पुलिस ने फरवरी माह में चार आतंकवादियों को जुआं गांव से सागर उर्फ बिन्नी, जतिन, सुनील और गांव राजपुर से सुरेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एके-47 सहित विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। ये खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े आतंकियों के लिए काम कर रहे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |