CCTV में संदिग्ध : मस्जिद में जलाया धर्म ग्रंथ, भाजपा के पोस्टर जलाए, पुलिस का लाठीचार्ज..

मस्जिद में जलाया धर्म ग्रंथ : अज्ञात शख्स के मस्जिद में घुसकर धर्म ग्रंथ जलाने का मामला सामने आया है घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ और आगजनी की है. पुलिस ने लोगों को समझाइश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है. शाहजहांपुर में बुधवार शाम को मस्जिद में घुसकर अराजक तत्वों ने धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने आनन-फानन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। गुस्साए लोगों ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए रोड पर भाजपा के पोस्टर जला दिए। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुट गई है। वहीं, आज सुबह डीएम ने इलाके का जायजा लिया। उन्होंने सभी से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मामले में वादी हाफिज हसीब ने बताया, “घटना के बाद इलाके में तनाव है। इसके बावजूद सुबह की नमाज पढ़ी गई। लेकिन, जिस तादाद में लोग नमाज पढ़ने आते हैं। उस तादाद में नहीं आए। इस तरह की शाहजहांपुर में पहली घटना है। पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई करे।

भाजपा के पोस्टर फाड़कर लगाई आगबताते चलें कि शाहजहांपुर शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बावूजई में सैयद शाह फखरे आलम मियां मस्जिद है। बुधवार शाम किसी समय दो युवकों ने मस्जिद में घुसकर वहां रखे धार्मिक ग्रंथ को जला दिया। मगरिब की नमाज के लिए जब इमाम हाफिज नदीम व अन्य लोग पहुंचे, तो धार्मिक ग्रंथ के जले हुए पन्ने देख उन्होंने मस्जिद के इमाम को सूचना दी। तकरीबन 8 बजे के आस-पास इलाके में अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कुछ युवाओं ने वहां लगे भाजपा के होल्डिंग्स को फाड़कर उसमें आग लगा दी। आगजनी की सूचना के बाद एसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी और भाजपा का पोस्टर जलाने लगी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि, रात 9 बजे तक पुलिस ने स्थिति को अपने काबू में कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज, भारी पुलिस बल तैनातSP एस आनन्द ने बताया, ” अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। भीड़ को समझाया गया है। आस-पास के CCTV कैमरे देखे जा रहे है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात है। कुछ लोगों को मस्जिद पर तैनात किया गया है। कुछ सिपाहियों को इलाके के मुख्य रास्ते पर तैनात किया गया है। कुछ सिपाहियों को मोहल्ले के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी हो रही है।

एक ही गेट से है मस्जिद में आना जानामस्जिद के अंदर जाने-आने का एक ही रास्ता और एक गेट है। गेट से मस्जिद के अंदर करीब 15 से 20 कदम चलने के बाद नमाज पढ़ने के लिए दरी बिछी हुई है। नमाज पूरी होने के बाद नमाजी मस्जिद में साइड में रखे कुरान को पढ़ते हैं। यह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है। मस्जिद गेट से अंदर करीब 25 से 30 कदम की दूरी पर कुरान जला हुआ पड़ा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |