मक्सी,नगर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई समिति के अध्यक्ष मयंक पांडे व जनअभियान परिषद सेक्टर प्रभारी शांतिलाल मीणा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूकता फैलाने व समाज मे फैली कुरीतियों को समाप्त करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया जिसमें महिला बाल विकास से मधुबाला जी परमार, समिति के सचिव पवन केरवाल, नगर परिषद के कर्मचारी, स्थानीय शिक्षा विभाग के कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग व आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित हुवे रैली नगरपरिषद बस स्टैंड से प्रारम्भ हुई जो प्रमुख मार्गों से होते हुवे महावीर चौक मक्सी में मध्यप्रदेश गान के साथ समाप्त हुई आभार तिलक स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र जी सोमवंशी सर द्वारा माना गया