स्विट्जरलैंड में चली दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन

प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध स्विट्जरलैंड अब दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन के लिए भी जाना जाएगा। स्विट्जरलैंड ने हाल ही में रिकॉर्ड 1.9 किलोमीटर की लंबी पैसेंजर ट्रेन चलाने का दावा किया है। वहीं स्विट्जरलैंड की रैटियन रेलवे ने दावा किया है कि यह दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन है।

ट्रेन में 100 डिब्बे और 4550 सीटें हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेन में 100 डिब्बे हैं और इसको सात ड्राइवर एक साथ चलाते हैं। वहीं इस ट्रेन में 4550 सीटें हैं और इसको आल्पस की खूबसूरत पहाड़ियों  के बीच चलाया जा रहा है। सरकार इस ट्रेन को चलाकर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना चाहती है। यह ट्रेन सुंदर मार्ग अल्बुला/बर्निना से गुजरेगी जो 22 सुरंगों और 48 पुलों के लिए प्रसिद्ध है। अल्बुला/बर्निना को 2008 में यूनेस्को की विश्व धरोहर भी नामित किया गया था और यह स्विट्जरलैंड के सबसे बेहतरीन मार्गों में से एक है। यहां हर साल लाखों पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती निहारने आते हैं। वहीं इस पूरी यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लगता है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। जिससे स्विट्जरलैंड की अर्थव्यवस्था को काफी बल मिलता है। वहीं स्विस रेलवे के अधिकारी ने कहा कि हम इस ट्रेन के जरिए दुनिया को स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण रेलवे के कमाई पर असर पड़ा है। हम इस ट्रेन के जरिए दुनिया के पर्यटक को अपनी ओर खींचना चाहते हैं। इससे पहले 1991 में 1.7 किलोमीटर लंबी ट्रेन बेल्जियम में चलाई गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |