श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 66 रन की पारी धनंजय डी सिल्वा ने खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 25 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान रहे जिन्होंने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के दम पर उसने श्रीलंका के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 28 रन की पारी रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली। श्रीलंका की तरफ से वानिंदू हसरंगा ने 3 जबकि लाहिरू कुमारा ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |