पाकिस्तान में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके विदेश By Shahzad Khan On Nov 1, 2022 203 पाकिस्तान में सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज गई है। भूकंप पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 303 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके में लगभग 1:15 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल इसमें किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 203 Share