प्रदेश के स्‍थापना दिवस के मौके पर सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, की यह अपील

भोपाल।   मध्‍य प्रदेश आज अपना 67वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। इस गौरवशाली क्षण में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कभी अपना मध्‍य प्रदेश बीमारू था मध्यप्रदेश, लेकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.76% है। बीमार से सुचारू, और अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर आपसे यही प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में आप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कृपा करें। हम सबका प्राणों से प्यारा प्रदेश प्रगति एवं उन्नति की नई ऊंचाइयों का स्पर्श करे, हम सब मिलकर इस संकल्प की सिद्धि के लिए कार्य करें, आज के इस शुभ अवसर पर यह प्रण करें। मुख्‍यमंत्री शिवराज ने कहा मध्यप्रदेश स्वच्छता के साथ-साथ विकास एवं जनता की सेवा के क्षेत्र में भी नित नये प्रतिमान गढ़ रहा है। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि देश के अनेक राज्य मध्यप्रदेश की योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश की बेटियां खेल, व्यापार, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अप्रतिम सफलता से प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। मेरे बच्चो, आपकी प्रगति एवं उन्नति से ही प्रदेश का गौरव बढ़ेगा। सबको शिक्षा, रोजगार के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, ताकि नागरिकों का जीवन सानंद व्यतीत हो। इस ध्येय की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध प्रयास कर रहा हूं। नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि में ही प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित है। आज मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं देश की प्रगति में योगदान देंगे। मैं भी आपको वचन देता हूं कि मध्यप्रदेश को देश का श्रेष्ठतम राज्य बनाकर ही विराम लूंगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |