हाई पॉवर माइक्रोवेव एनर्जी पर रिसर्च; डायरेक्टर बोले- भविष्य के हिसाब से होगी हमारी डिफेंस टेक्नोलॉजी

वाराणसी: IIT-BHU ने रक्षा तकनीक पर नई डिवाइस तैयार करने के लिए पिछले 10 दिनों में कुल 25 प्रपोजल DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) को भेजे है। इन प्रपोजल में हाई पॉवर माइक्रोवेव एनर्जी, पाउडर मेटलर्जी, फंग्शनल इलेक्ट्रॉनिक मटेरियल्स आदि पर आधारित डिफेंस इक्विपमेंट्स बनाने की बात कही गई है। इस प्रपोजल में डिवाइस बनाने का मास्टर प्लान और उसके चरण भी बताए गए हैं। प्रपोजल स्वीकार होते ही संस्थान में उन डिवाइसेज पर काम शुरू हाे जाएगा। वहीं, DRDO देश के लिए इन डिवाइस का बड़े स्तर पर उत्पादन करेगा।10 दिन पहले यानी कि 20 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में DRDO और IIT-BHU के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हुआ था। उसके बाद DRDO ने IIT-BHU में अपना एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है।IIT-BHU के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि भारत को डिफेंस सेक्टर में सेल्फ डिपेंडेंट बनाने की प्रक्रिया है।बदलती तकनीक के अनुसार तैयार रहेगा देश का डिफेंस सेक्टरIIT-BHU के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि भारत को डिफेंस सेक्टर में सेल्फ डिपेंडेंट बनाने की प्रक्रिया है। भविष्य में बदल रही डिफेंस टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए रिसर्च करने पर हमारा फोकस है।हम रिसर्च के लेवल पर भारत की सामरिक जरूरतों को पूरा करने में भरपूर सहयोग देंगे। करार होने के बाद 25 प्रपोजल भेजना एक बड़ा कदम है। संस्थान में सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। यह रिसोर्सेज और स्टाफ अप्वाइंटमेंट पर काम करेगी।क्या है हाई पॉवर माइक्रोवेव एनर्जीहाई पॉवर माइक्रोवेव एनर्जी एक तरह का तरंगों वाला हथियार है। यह किसी देश के इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट को डिसेबल कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि इससे इंसानों को कोई खतरा नहीं होता है। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे रिडेएटेड इलेक्ट्रो मैग्नेटिक एनर्जी निकलता है। इस डिवाइस को लैब के प्लग या मिलिट्री वाहन के इंजन पर फिट किया जा सकता है। दुनिया में इस पर आधारित कुछ मिसाइल बनाए गए हैं। इसमें है बोइंग का CHAMP – काउंटर इलेक्ट्रॉनिक्स हाई पॉवर्ड माइक्रावेव एडवांस मिसाइल प्रोजेक्ट और दूसरा THOR यानी कि टैक्टिकल हाई पॉवर ऑपरेशनल रिसपांडर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |